Select Date:

गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान:बोलीं- मां की याद आ रही, वीडियो कॉल पर दर्शन करवाना चाहती थीं

Updated on 20-10-2026 07:54 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ मंगलवार को गोल्डन टेंपल पहुंचीं। इस दौरान माथा टेकते वह फूट-फूटकर रोने लगीं। वह अपनी मां अमृता सिंह को भी याद कर रही थीं।

एक्ट्रेस के साथ मौजूद गाइड सरबजीत सिंह ने बताया कि सारा ने गोल्डन टेंपल के अंदर अपनी इच्छा जाहिर की थी कि क्या वह वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को यहां के दर्शन करवा सकती हैं।

हालांकि, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश है, उस स्थान पर मोबाइल से वीडियो कॉल करने या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होने के कारण उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। सरबजीत सिंह के मुताबिक, जब तक सारा गोल्डन टेंपल में रहीं, वह भावुक ही दिखाई दीं। इसका वीडियो भी सामने आया।

गोल्डन टेंपल से बाहर आकर उन्होंने कहा कि मम्मी की बहुत याद आ रही है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा।

क्रीम सूट में दिखीं सारा अली खान दोनों कलाकार अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज होने से पहले गुरु घर में माथा टेकने पहुंचे थे। यहां उन्होंने गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और गुरबाणी भी सुनी। इस दौरान सारा अली खान हल्के सुनहरे क्रीम रंग का सूट पहने नजर आईं।

अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी पहुंचे उन्होंने सिर पर दुपट्टा लिया हुआ था। वहीं, एक्टर आयुष्मान खुराना भी पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहने दिखाई दिए। इसके बाद वह अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी पहुंचे। जहां उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी देखी।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की तस्वीरें सारा अली खान ने गोल्डन टेंपल में माथा टेकने की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दशहरे की शुभकामनाएं। सभी के जीवन में प्यार, सौभाग्य और खुशियां बनी रहें।

आयुष्मान बोले- गोल्डन टेंपल आकर सुकून मिला इस दौरान एक्टर आयुष्मान खुराना ने कहा कि वह तीसरी बार गोल्डन टेंपल आए हैं। यहां आकर उन्हें हर बार काफी अच्छा लगता है। इस पवित्र स्थान पर पहुंचकर उन्हें सुकून मिलता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 October 2026
एक ऐतिहासिक पहल के तहत, जियोहॉटस्टार और प्राइम फोकस स्टूडियोज ने नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायणम्: पार्ट वन’ को भारत के अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए साझेदारी…
 22 October 2026
टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के हालिया एपिसोड में दिल्ली से आए कंटेस्टेंट अभिषेक देबशर्मा ने अपनी जिंदगी के संघर्षों की ऐसी कहानी सुनाई, जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन…
 22 October 2026
उत्तर प्रदेश के दो गांवों में, बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना की जांच ने आम परिवारों के सामने एक ऐसा सवाल खड़ा कर दिया है जिसकी…
 22 October 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में, एक्ट्रेस माही विज एक सिंगल मॉम होने के बारे में बात करते हुए रो पड़ीं। अरिश्फा खान के साथ हुई एक बहस के…
 22 October 2026
अजय देवगन, श्रिया सरन और अन्य कलाकारों से सजी फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' की बॉक्स ऑफिस कमाई में सिनेमाघरों में इसके 20वें दिन गिरावट दर्ज की गई। बुधवार, 21…
 22 October 2026
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म…
 20 October 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ मंगलवार को गोल्डन टेंपल पहुंचीं। इस दौरान माथा टेकते वह फूट-फूटकर रोने लगीं। वह…
 20 October 2026
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने 24 अक्टूबर से शुरू हो रहे अपने 'द रेवोल्यूशन इंडिया टूर' से ठीक पहले एक वीडियो मैसेज जारी कर कन्नड़वासियों से माफी मांगी है।बेंगलुरु में…
 20 October 2026
हैदराबाद में यश ने फैंस से फिल्म ‘रामायण’ को खुले मन से देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि VFX की छोटी कमियां खोजने की कोशिश न करें।उन्होंने यह बात…
Advt.