Select Date:

भारत से गये मौलाना ने नेपाल में भड़काया दंगा? नेपाली और भारतीय अधिकारियों के बीच बड़ी बैठक, सीमा पर हलचल

Updated on 19-08-2026 01:16 PM
काठमांडू: भारत और नेपाल के गृह मंत्रालय के सीनियर अधिकारी गुरुवार और शुक्रवार को देहरादून में बॉर्डर मैनेजमेंट और दोनों देशों के बीच सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। दोनों देशों के बीच खुली और आसानी से पार की जा सकने वाली सीमा पर सुरक्षा को लेकर हाल के समय में काफी ध्यान दिया जा रहा है। बॉर्डर मैनेजमेंट पर भारत-नेपाल जॉइंट वर्किंग ग्रुप की 14वीं बैठक नेपाल के तराई-मधेस इलाके में हाल ही में हुई अशांति और सांप्रदायिक हिंसा के बाद हो रही है। इस इलाके की सीमा भारत और नेपाल के बीच काफी लंबी है।

नेपाल में पिछले दिनों भीषण सांप्रदायिक हिंसा हुई थी और आरोप है कि एक मौलाना भारतीय सीमा से नेपाल गया था। रिपोर्ट के मुताबिक भारत से सटे नेपाल के सुनसरी जिला के दीवानगंज गांवपालिका में हुए सांप्रदायिक हिंसा के मामले में सीमावर्ती क्षेत्र में स्थापित मदरसे और बांग्लादेश और पाकिस्तान के जमात का कॉर्डिनेटर मौलवी इलियास मंसूरी का हाथ होने का मामला सामने आया था। सांप्रदायिक हिंसा में झोंकने का षडयंत्र न केवल नेपाल तक ही सीमित था, बल्कि इसे भारत और खासतौर पर बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचाने की साजिश थी।

कट्टरपंथी मौलाना का नेपाल दंगे में हाथ होने का शक

हालांकि नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों को नेपाल में पिछले महीने हुए दंगे में भारत से काम करने वाले लोगों या समूहों के बीच कोई सीधा या अप्रत्यक्ष संबंध होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। फिर भी काठमांडू पोस्ट से नेपाली गृह मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि बातचीत में बॉर्डर सिक्योरिटी और सीमा पार से जुड़े अन्य मुद्दों पर खास तौर पर चर्चा होने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा 'बातचीत में धार्मिक कट्टरपंथ, तीसरे देश के नागरिकों की गतिविधियां और उनकी आवाजाही पर नजर रखने जैसे मुद्दों को शामिल किए जाने की उम्मीद है।'

भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच कल बैठक

पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाली गृह मंत्रालय में सिक्योरिटी एंड कोऑर्डिनेशन डिवीजन के जॉइंट सेक्रेटरी आनंद काफ्ले दो दिन की इस सालाना बैठक में नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। नेपाली मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि एजेंडा में सीमा पार आपराधिक गतिविधियां, तीसरे देश के नागरिकों का प्रवेश और आवाजाही, तस्करी, भारत से नेपाल में ड्रग्स की तस्करी और हथियार व गोला-बारूद का अवैध व्यापार शामिल हैं।

नकली करेंसी का चलन, नेपाल और भारत की सुरक्षा एजेंसियों के बीच जानकारी साझा करना, सीमा से जुड़े नियम, नो-मैन्स लैंड से अतिक्रमण हटाना और गैर-कानूनी व्यापार भी एजेंडा का हिस्सा हैं। एजेंडा में नेपाली सुरक्षा एजेंसियों को भारत की मदद, जानकारी साझा करना, नेपाल के सुरक्षा संस्थानों की क्षमता बढ़ाना और नेपाल की ओर से भारत से अपने राष्ट्रीय पहचान पत्र को यात्रा के लिए वैध दस्तावेज़ के तौर पर मान्यता देने का अनुरोध भी शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान इस साल चीन को बड़े पैमाने पर चावल निर्यात करने पर नजर गड़ाए हुए है। दरअसल चीन और भारत के बीच चावल के मुद्दे पर कुछ बाधाएं आई…
 22 August 2026
तेल अवीव: इजरायल में भारतीय केयरगिवर (घरों में देखभाल करने वाले) राजीव आचार्य की हत्या ने भारत के दूसरे कामगारों के बीच चिंता पैदा की है। भारतीय कामगारों ने राजीव…
 22 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अगले महीने भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने पर अभी तक फैसला नहीं किया है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय…
 22 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है लेकिन वह सही डील के लिए तैयार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार…
 22 August 2026
ढाका: सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की वाले मक्का रक्षा समझौते में बांग्लादेश के शामिल होने की इच्छा ने भारत के सुरक्षा और खुफिया हलके में बेचैनी बढ़ा दी है। भारत के…
 22 August 2026
काठमांडू: नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। देश में इसको लेकर आंदोलन के बीच पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस (NC)…
 19 August 2026
दम्माम: भारत के 80वां स्वतंत्रता दिवस दिवस का जश्न सऊदी अरब में धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर इंडियन ओवरसीज फोरम (IOF) ने लुलु मॉल के साथ मिलकर…
 19 August 2026
पेरिस: फ्रांस राफेल लड़ाकू विमान के F5 वैरिएंट को एक बहुत ज्यादा अपग्रेड किए गए 4.5-जेनरेशन फाइटर के तौर पर विकसित कर रहा है। यह एक नेटवर्क वाले 'फ्लाइंग कमांड…
 19 August 2026
काठमांडू: भारत और नेपाल के गृह मंत्रालय के सीनियर अधिकारी गुरुवार और शुक्रवार को देहरादून में बॉर्डर मैनेजमेंट और दोनों देशों के बीच सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत…
Advt.