चीन-बांग्लादेश संबंधों का किया बचाव
उन्होंने कहा कि, बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद भारत के साथ संबंध खराब हुए हैं और ये अब भी संबंधों को सामान्य बनाने के दौर से गुजर रहे हैं। उनका कहना है कि अब भी भारत-बांग्लादेश के संबंध सामान्य नहीं हुए हैं और उनमें तनाव बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय मीडिया और विशेषज्ञ बांग्लादेश में चीन की उपस्थिति को खतरे के रूप में देखते हैं, जो अच्छा नहीं है। कियांग ने दावा किया कि बांग्लादेश-चीन संबंध भारत के खिलाफ नहीं हैं और इनका दूसरे देशों के संबंधों पर कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया को हमेशा चीन को खतरे के रूप में नहीं देखना चाहिए।









