देशविरोधी गतिविधियों का आरोपी फराज प्रतिबंधित संगठन SIMI और PFI के संपर्क में था, ATS की पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
Updated on
22-06-2026 12:52 PM
भोपाल। देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार भोपाल का मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह प्रतिबंधित संगठन सिमी और पीएफआई (पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्यों से भी जुड़ा हुआ था। एटीएस की पूछताछ में उसने बताया कि सिमी के सदस्य अरशद बिलग्रामी से उसकी पहचान थी। फराज जिस अस्पताल में काम करता था वहां अरशद आता रहता था और दोनों की बातचीत होती थी।
फराज ने पूछताछ में यह भी बताया कि पीएफआई के सदस्य वसीम अख्तर ने भोपाल के ही एक अन्य अस्पताल में उसके साथ काम किया था, जिससे फराज उसके संपर्क में आ गया था।
चैट और कॉल डाटा मिटाते थे आरोपी
बता दें कि देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में केंद्र सरकार ने सितंबर 2022 में पीएफआई को प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया था। पांच वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) की पड़ताल में यह भी सामने आया है कि आरोपी कॉल डिटेल और विभिन्न एप की चैट हिस्ट्री हटा देते थे। अब एटीएस हटाई गई सामग्री वापस लाने का प्रयास कर रहा है।
चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य संदिग्धों पर नजर
मामले में चार आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया था, जिसमें फराज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बाकी तीन पुलिस हिरासत में हैं। एटीएस उनसे पूछताछ कर रही है। एटीएस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले नईम अब्दुल्ला, राजस्थान के अलवर के रहने वाले शाकिर मेव और बिहार के मधुबनी से इजहार उल हक को गिरफ्तार किया है। कुछ अन्य संदिग्धों पर एटीएस की नजर है।
पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर कर रहे थे काम
सूत्रों का कहना है कि सभी आरोपी एक ही पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे। हैंडलर उनसे कहता था कि भारत में चुनी हुई सरकार नहीं चाहिए। 2047 तक इसे उखाड़ फेंकना है। इसके लिए तैयार रहना होगा। सभी आरोपी अपने-अपने राज्यों में अलग-अलग वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से युवाओं को बरगलाकर कट्टर बनाने के लिए काम कर रहे थे।
भोपाल, अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चंदे और चढ़ावे को लेकर सामने आए विवाद के बाद मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रमुख देवस्थानों की प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने…
भोपाल, स्वामित्व योजना में 48 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त में रजिस्ट्री कराने राज्य सरकार ने पंचायत उपकर और पंजीयन शुल्क माफ करने का अध्यादेश जारी कर दिया है। इसके…
भोपाल, अब बीमा कंपनियां केवल यह कहकर क्लेम खारिज नहीं कर सकेंगी कि बीमित व्यक्ति ने अपनी पुरानी बीमारी छिपाई है। उपभोक्ता आयोग ने साफ कर दिया है कि ऐसे मामलों…
भोपाल, वाणिज्यिक कर विभाग के बाद अब मध्यप्रदेश के एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) विभाग में तबादलों और प्रभार आदेशों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विभाग के भीतर…
भोपाल, एमपी में मानसून जितनी सुस्ती से आ रहा है, सुरक्षा इंतजामों में भी उतनी ही सुस्ती देखने को मिल रही है। सड़कों पर गड्ढों और जलभराव के साथ बिजली के…
इंदौर। पेपर लीक की घटना के बाद देशभर में रविवार को NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान जहां हजारों विद्यार्थी अपने भविष्य की परीक्षा…
भोपाल: मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत महिला शिक्षकों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। अब संतान पालन अवकाश (CLC) की अवधि को ई-अटेंडेंस में उपस्थिति…
भोपाल। देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार भोपाल का मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह प्रतिबंधित संगठन सिमी और पीएफआई (पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्यों से भी जुड़ा हुआ…