गौतम गंभीर ने गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी, कहा- आपका अटूट इरादा और समर्पण प्रेरणा देने वाला
Updated on
22-10-2026 12:10 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मे गृह मंत्री अमित शाह 62 साल के हो गए हैं। भाजपा के सांसद रह चुके गंभीर राजनीति से अलग हो चुके हैं और क्रिकेट की दुनिया में वापसी कर चुके हैं। इसके बावजूद वह गृह मंत्री से मुलाकात करते रहते हैं।
गौतम गंभीर ने पोस्ट में क्या लिखा?
गौतम गंभीर अभी भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के लिए आपका अटूट इरादा और समर्पण सच में प्रेरणा देने वाला है। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लगातार ताकत की कामना करता हूं।'
गौतम गंभीर का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ काफी सहज रिश्ता है। गंभीर 2019 से 2024 तक भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर लोकसभा सांसद रहे थे। इस दौरान उनके गृह मंत्री के साथ रिश्ते और प्रगाढ़ हुए। बीते 21 सितंबर को भी गौतम गंभीर ने गृह मंत्री से मुलाकात की थी। उन्होंने एक्स पर मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- गृह मंत्री अमित शाह से गर्मजोशी से मुलाकात हुई। उनके समय और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं।
न्यूजीलैंड दौरे पर 12 मैच होने हैं
न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेलने हैं। एक कोच के रूप में गंभीर के लिए न्यूजीलैंड सीरीज बेहद चुनौतीपूर्ण है। न्यूजीलैंड का कंडीशन बिल्कुल अलग है। भारतीय टीम में मौजूद अधिकांश खिलाड़ी युवा हैं। ऐसे में एक नए कंडीशन में युवा खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन निकलवाना और टीम को जीत दिलवाना गंभीर के लिए चुनौती भरा कार्य होगा। टी20 सीरीज की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी, जबकि टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी।
टेस्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एलेन बॉर्डर 11000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज ते। 1994 में एडिलेड के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने यह कारनाम किया था। उसके बाद…
नई दिल्ली: टेनिस के पावर कपल में गिने जाने वाले एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स ने तलाक लेने का फैसला किया है। यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी स्वितोलिना ने सोमवार…
नागोया: भारत की सुवर्णा राज ने एशियन पैरा खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की चक्का फेंक एफ54 स्पर्धा में 15.66 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता।…
नागोया: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा आर्चर शीतल देवी और टोमन कुमार ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने इंडोनेशिया के थियोडोरा ऑडी…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई, महाराष्ट्र में…
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर का एक क्रिकेटर मैदान पर ही फैन से भिड़ गया। घटना श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम की है। स्थानीय क्रिकेटर जहांगीर लोन का एक वीडियो सोशल मीडिया…