साड़ी पहनकर AK-47 से किए हवाई फायर, मुश्किल में फंसी IPS अंकिता शर्मा, छत्तीसगढ़ सरकार लेगी संज्ञान
Updated on
22-10-2026 01:52 PM
रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा मुश्किल में आ गई हैं। पारंपरिक 'शस्त्र पूजा' के दौरान महिला आईपीएस अधिकारी और जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने एके-47 राइफल से हवा में फायरिंग की थी, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस घटना के सामने आने के बाद महकमे में अनुशासन और सुरक्षा के तौर-तरीकों को लेकर नई बहस छिड़ गई है।
दशहरे पर शस्त्र पूजन के दौरान का है वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव शहर की पुलिस लाइंस में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया था। इस दौरान पुलिस के हथियारों और वाहनों की विधि-विधान से पूजा की गई। इसी बीच, साड़ी पहनी हुई एसपी अंकिता शर्मा हाथ में खतरनाक ऑटोमैटिक हथियार एके-47 थामे नजर आईं और उन्होंने हवा में गोलियां दागीं। उनके अलावा राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे भी एके-47 से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग एसपी अंकिता शर्मा का बचाव करते हुए इसे सिर्फ एक पारंपरिक रस्म बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने उनके द्वारा हथियार संभालने और सार्वजनिक रूप से फायरिंग करने के तरीके पर तीखे सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस बल के जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों से अनुशासन की उम्मीद की जाती है।
कई अन्य जिलों में भी हुई ऐसी घटनाएं
यह मामला सिर्फ राजनांदगांव तक ही सीमित नहीं है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर कई अन्य जिलों के वीडियो भी सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, कबीरधाम और बस्तर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी पुलिसकर्मियों द्वारा पूजा के बाद हथियारों से फायरिंग करने के वीडियो शेयर किए गए हैं, जो अब चर्चा का विषय बन गए हैं।
सरकार ने लिया मामले का संज्ञान
जब मीडिया ने राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा से जुड़े इस वायरल वीडियो के बारे में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सवाल किया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार इस पूरे मामले का संज्ञान लेगी। फिलहाल, वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में सुगबुगाहट तेज हो गई है और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी है।
केंद्र सरकार के अर्बन चैलेंज फंड भले ही प्रदेश के 192 नगरीय निकायों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा, लेकिन इस योजना का लाभ उन्हीं निकायों को मिल पाएगा, जो…
छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) का मानदेय बढ़ाकर 30,870 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा। अभी तक उन्हें 19,500 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिल रहा था। नए प्रस्ताव के मुताबिक, मानदेय में महंगाई…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा ने विजयदशमी के मौके पर एके-47 से फायरिंग की थीं। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने साड़ी…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा मुश्किल में आ गई हैं। पारंपरिक 'शस्त्र पूजा' के दौरान महिला आईपीएस अधिकारी और जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने…
भिलाई/बिलासपुर । नगर निगम भिलाई के पेवर ब्लॉक निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं के मामले में हाईकोर्ट ने सात अभियंताओं को अंतरिम राहत दी है। न्यायालय ने कलेक्टर दुर्ग के…
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…