सार्क क्या है?
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ यानी सार्क की स्थापना 1985 में ढाका में हुई थी। इसकी शुरुआत 7 देशों- बांग्लादेश, भूटाना, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका- ने मूल सदस्य के रूप में की थी। साल 2006 में आयोजित 13वें शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान को भी इसमें शामिल किया गया। इसकी स्थापना एक ऐसे संगठन के रूप में की गई थी, जिसका उद्येश्य एक जुड़ा हुआ और एकीकृत दक्षिण एशिया बनाना था।सार्क को लेकर भारत के कदम पीछे खींचने के बाद यह संगठन ठंडे बस्ते में चला गया है। सार्क की बैठक न होने से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है और इसके लिए भारत पर निशाना साधता रहता है। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान को ही जिम्मेदार ठहराया है, जिसने आतंकवाद को अपना मेन एजेंडा बनाकर दक्षिण एशिया में सहयोग की पहल को रोक रखा है। मालदीव के अलावा बांग्लादेश और नेपाल जैसे सदस्य देश भी समय-समय पर इस संगठन का शिखर सम्मेलन करने की मांग करते रहे हैं।

